Ad Code

सेवा भारती के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 500 से अधिक लोग हुए लाभान्वित


बक्सर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई सेवा भारती के तत्वावधान में रविवार, 4 जनवरी को बक्सर शहर अंतर्गत आठ सेवा बस्तियों में स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य सेवा अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान सेवा भारती, बक्सर एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।




शिविर के दौरान आईजीआईएमएस, पटना सहित विभिन्न चिकित्सा संस्थानों से आए कुल 36 चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। नगर के आठ अलग-अलग स्थानों पर आयोजित इन शिविरों में करीब 500 से अधिक जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें मुफ्त परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में सामान्य रोग, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, त्वचा रोग, रक्तचाप, मधुमेह सहित कई बीमारियों की जांच की गई।

इस अवसर पर सेवा भारती के अध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र पांडे ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वयंसेवकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद ने इसे समाज सेवा की दिशा में एक सशक्त पहल बताया।

शिविर के सफल आयोजन में सेवा भारती एवं संघ के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। प्रमुख रूप से राजीव झा (विश्वामित्र अस्पताल), दीपनारायण राय, सोनू वर्मा, उदय गुप्ता, मोहन वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, हिमांशु पाठक, राज रौशन, सुरेश मिश्र, प्रेम प्रसाद, गुप्तेश्वर केशरी, राजीव नंदन वर्मा, सुदर्शन गुप्ता, रजनीकांत पाण्डेय, निशांत, विशाल चौधरी, गौरव जयसवाल, मनोज सिंह, राजकुमार जी, गोविंद प्रजापति, जैनेंद्र जी, अजय वर्मा, दीपक दुबे, रवि जी, कविता देवी, कोमल कुमारी, बबन तिवारी, पवन कुमार, गंगा विष्णु राम, धनु राम, अभिजीत ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

स्थानीय लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की मांग की।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu