Ad Code

नगर थाना से आरोपी फरार, एसपी ने दिखाई सख्ती- ओडी पदाधिकारी निलंबित


बक्सर । नगर थाना में हिरासत के दौरान एक आरोपी के फरार होने के मामले को पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने गंभीरता से लिया है। कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में ओडी पदाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना कांड संख्या 24/26 के मुख्य आरोपी शहर के खलासी मुहल्ला निवासी जुबैद के पुत्र फरहान को रविवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर नगर थाना में रखा था। सोमवार को ड्यूटी पर तैनात ओडी पदाधिकारी की लापरवाही का फायदा उठाते हुए आरोपी थाना परिसर स्थित शौचालय की खिड़की में लगी ग्रील को तोड़कर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अवर निरीक्षक इजहार खां को निलंबित कर दिया। साथ ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी तेज कर दी गई है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और इस प्रकरण में यदि अन्य किसी की भी लापरवाही सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu