बक्सर । जिले में विधि-व्यवस्था संधारण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस उप-महानिरीक्षक, शाहाबाद क्षेत्र, डिहरी ऑन सोन के निर्देश पर पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस क्रम में कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार औद्योगिक थाना में पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत पु०नि० संजय कुमार सिंह-2 को स्थानांतरित कर पुलिस केन्द्र, बक्सर भेजा गया है। वहीं पुलिस केन्द्र में पदस्थापित पु०नि० सुरेश कुमार सिंह को औद्योगिक थाना का पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष बनाया गया है। अनुसूचित जाति/जनजाति थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० मनीष कुमार शर्मा को पुलिस केन्द्र, बक्सर भेजा गया है, जबकि ब्रह्मपुर थाना में कार्यरत पु०अ०नि० राहुल कुमार को अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसी तरह कृष्णाब्रह्म थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० संदीप कुमार राम को पुलिस केन्द्र, बक्सर भेजा गया है। डीआईयू शाखा में पदस्थापित पु०अ०नि० रवि कुमार को कृष्णाब्रह्म थाना की कमान सौंपी गई है। धनसोई थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० रितेश कुमार दुबे को पुलिस केन्द्र, बक्सर स्थानांतरित किया गया है, जबकि नगर थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० विकाश कुम कुमार-1 को धनसोई थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
नावानगर थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० कुसुम कुमार केसरी को पुलिस केन्द्र, बक्सर भेजा गया है। वहीं नगर थाना में कार्यरत पु०अ०नि० प्रफुल्ल कुमार को नावानगर थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अंचल पुलिस निरीक्षक, डुमरांव के पद पर कार्यरत पु०नि० श्री नाथ सिंह को पुलिस केन्द्र, बक्सर स्थानांतरित किया गया है, जबकि प्रभारी चुनाव कोषांग पु०नि० अरविन्द कुमार को अंचल पुलिस निरीक्षक, डुमरांव की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस केन्द्र, बक्सर में पदस्थापित पु०नि० संतोष कुमार को प्रभारी एएलटीएफ/एएनटीएफ नियुक्त किया गया है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी। सभी संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments