Ad Code

ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई पर रोक, जिलाधिकारी का आदेश


बक्सर । जिले में मौसम में आए अचानक बदलाव और अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन अहम निर्णय लिया है। जिलाधिकारी द्वारा निर्गत आदेश के अनुसार बक्सर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है।


आदेश के तहत प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित कक्षा 1 से 8 तक की सभी कक्षाएं दिनांक 05 जनवरी 2026 से 08 जनवरी 2026 तक स्थगित रहेंगी। वहीं, कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक संचालित की जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों को ठंड से बचाया जा सके।
जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे आदेश के अनुरूप अपनी समय-सारिणी में आवश्यक संशोधन करें। हालांकि, प्री-बोर्ड एवं बोर्ड परीक्षा के लिए संचालित विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी।

यह आदेश 05 जनवरी 2026 से लागू होकर 08 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग, समेकित बाल विकास परियोजना, नगर निकायों एवं पुलिस प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि जिले के बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की समुचित रक्षा की जा सके।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu