Ad Code

जिले के टॉप टेन सूची में शामिल 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार



बक्सर । जिले में अपराध पर लगाम कसने की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बगेन गोला थाना क्षेत्र के 25 हजार रुपये के इनामी और जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी को पुलिस ने ब्रह्मपुर चौरास्ता के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। इस अपराधी पर हत्या, हत्या का प्रयास और रंगदारी समेत कई संगीन मामले दर्ज थे।




इस संबंध में डुमरांव अनुमंडल पुलिस कार्यालय में रविवार को दोपहर 2 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी की पहचान बगेन गोला थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव निवासी विजय पांडेय, पिता- स्वर्गीय शिव पर्सन पांडेय के रूप में हुई है।

एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर जिले में बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। लगातार गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विजय पांडेय के विरुद्ध कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या जैसे गंभीर अपराध भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे इस इनामी अपराधी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है। पुलिस ने इस कार्रवाई को जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि करार दिया ।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu