बक्सर । बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शहर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, अहिरौली परिसर में विद्या की देवी मां सरस्वती की पत्थर प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।
प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव हनुमान प्रसाद अग्रवाल एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद ने मां सरस्वती की आरती एवं पूजन कर विधिवत स्थापना संपन्न कराई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर जैसे शैक्षणिक संस्थान आज पूरे विश्व में शोध का विषय बने हुए हैं। यहां शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति और सभ्यता का समन्वय देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि विद्या मंदिर से शिक्षित भैया-बहन आज देश के उच्च पदों पर आसीन होकर भारत की कीर्ति विश्वभर में फैला रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बक्सर के लिए यह दिन विशेष महत्व का है, क्योंकि मां सरस्वती की साक्षात प्रतिमा की स्थापना से यहां अध्ययनरत भैया-बहनों के संस्कारों पर सकारात्मक और गहरा प्रभाव पड़ेगा।
कार्यक्रम में आचार्य सत्येंद्र उपाध्याय, प्रधानाचार्य मनोरंजन कुमार, जिला प्रचारक अभिषेक भारती, राम वकील राय, रमेश बाबा, सुरेश मिश्रा, ज्योति मिश्रा, ज्योति सिन्हा, रोहिणी प्रिया बिसेन, ईश्वर चंद्र, अमित राय, अखिलेश राय, मदन पाण्डेय, विवेक राय, अनूप चौबे, चांदनी कुमारी, गुड्डी कुमारी, राजन गुप्ता, दिनेश शर्मा, जनार्दन तिवारी, धीरेन्द्र सिंह, वरुण मिश्र सहित सभी आचार्य, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में भैया-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments