Ad Code

अरियाव शाखा डाकघर में डाक चौपाल का आयोजन, डाक योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी



बक्सर । जिले के अरियाव शाखा डाकघर में बुधवार को डाक चौपाल का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डाक अधीक्षक बक्सर कुमारी सरिता एवं डाक निरीक्षक डुमरांव रणजीत कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।


इस अवसर पर डाक अधीक्षक द्वारा डाक विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। उन्होंने बचत खाता, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा (PLI), ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI), बाल आधार तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि डाक चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को डाक विभाग की योजनाओं से जोड़कर उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है।

डाक चौपाल के दौरान महिलाओं एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में कुल 70 नए बाल आधार बनाए गए, 35 आधार अपडेट किए गए। इसके साथ ही 145 आवर्ती जमा (आरडी), 44 सुकन्या समृद्धि खाते, 15 सावधि जमा (टीडी) तथा 4 नए बचत खाते खोले गए।

इसके अलावा डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के अंतर्गत ₹1.25 लाख से अधिक का प्रीमियम भी प्राप्त किया गया। कार्यक्रम की सफलता पर डाक विभाग के अधिकारियों ने संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu