बक्सर । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को शहर के पी.पी. रोड स्थित अँखुआ के कपड़ा बैंक द्वारा तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन समाजसेवी कन्हैया मिश्रा एवं युवा नेता रामजी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
शिविर की जानकारी देते हुए अँखुआ के आशुतोष दुबे ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को आवश्यक वस्त्र, विशेषकर गर्म कपड़े उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कपड़ा बैंक के इस शिविर से हर वर्ष सैकड़ों जरूरतमंद लोग लाभान्वित होते हैं और इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
आशुतोष दुबे ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के लिए कपड़ों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु लोग अधिक से अधिक कपड़े दान करें, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड में बिना वस्त्र के न रहे।
शिविर के आयोजन में शिवम पाठक, राजेश कुमार, नित्यानंद पाठक, रोहित उपाध्याय, गोलू कुमार, त्रिभुवन ओझा, संटू तिवारी, मुन्ना पांडेय सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय और सहयोगात्मक उपस्थिति दर्ज की गई।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments