Ad Code

बक्सर में पर्यटन योजनाओं का मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करने का निर्देश



बक्सर । शुक्रवार को बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने बक्सर जिले में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले में पर्यटन विकास को गति देने के उद्देश्य से तैयार विभागीय प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा भी की।




निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने पर्यटन विभाग द्वारा संचालित रामरेखा घाट एक्सपीरियंस सेंटर, रेस्टोरेंट, संपर्क पथ सहित अन्य पर्यटकीय विकास योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, पटना के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सभी निर्माण एवं विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए।

 मंत्री ने रामरेखा घाट पर नवनिर्मित लाईट एंड साउंड प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया और इसकी प्रगति व प्रस्तुति की सराहना की। साथ ही रामरेखा घाट के समग्र सौंदर्यीकरण एवं इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए विभागीय वास्तुविद को विस्तृत और आकर्षक प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र विभाग को समर्पित करने का निर्देश दिया।


इस अवसर पर मंत्री प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार बक्सर जिले में पर्यटन के विकास को लेकर पूरी तरह संकल्पित है। धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध बक्सर को पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाने के लिए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रस्तावित योजनाओं के पूर्ण होने से न केवल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu