Ad Code

सिमरी में क्लस्टर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पंकज सिंह ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला


बक्सर । सिमरी प्रखंड अंतर्गत ASM हाई स्कूल प्लस टू के खेल मैदान में शुक्रवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा मेरा युवा भारत बक्सर (बिहार) के तत्वावधान में आयोजित क्लस्टर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी सह जिला परिषद अध्यक्ष पद के भावी दावेदार पंकज सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।




उद्घाटन समारोह के दौरान पंकज सिंह ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। आज के युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए, जिससे वे स्वस्थ और आत्मनिर्भर बन सकें।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मेरा युवा भारत अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेलों से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेगा। ऐसे आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

इस प्रतियोगिता का प्रायोजन गुरु गोविन्द सिंह युवा क्लब, जगदरा (बक्सर) द्वारा किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। खेल मैदान में पूरे दिन उत्साह और जोश का माहौल बना रहा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu