Ad Code

रेड क्रॉस के वरिष्ठ सदस्य राज ऋषि राय का निधन, शोक की लहर


बक्सर । भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के वरिष्ठ एवं समर्पित सदस्य राज ऋषि राय का आज सुबह देहावसान हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही रेड क्रॉस सोसाइटी सहित जिले में शोक की लहर दौड़ गई। श्री राय लंबे समय से सामाजिक सेवा से जुड़े रहे और रेड क्रॉस की गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत राज ऋषि राय का अंतिम संस्कार आज बक्सर मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके निधन पर रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि श्री राय का योगदान संगठन के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। रेड क्रॉस के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, वाइस चेयरमैन सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल सहित संगठन के अन्य सदस्यों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

शोक व्यक्त करने वालों में सुरेश संगम, डॉ. सी.एम. सिंह, सत्यदेव प्रसाद, दौलत प्रसाद, ओम जी यादव, बजरंगी मिश्रा, कामेश्वर पांडेय एवं प्रकाश पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हैं।

रेड क्रॉस परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu