बक्सर । 20वें फैज़ मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच के अवसर पर शनिवार को रक्त महादान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 11 बजे से किला मैदान, बक्सर में संपन्न हुआ। शिविर का उद्घाटन नगर परिषद बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी ऋत्विक कुमार, समाजसेवी नियमतुल्लाह फरीदी, ओम जी यादव तथा रेड क्रॉस के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर रेड क्रॉस के सचिव श्रवण तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, ब्लड बक्सर के नसीम नायक, आदिल खान, सुमित मानसिंका, प्रियेश, सैफ अली अंसारी, प्रविव रंजन, सदाम खान, रिशु जायसवाल, विनायक भारद्वाज, सिद्धू भाई सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर में कुल 23 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदान करने वालों में संजय राय, धीरेंद्र प्रसाद सिंह, मो. सबिद हुसैन, जुनैद आलम, मनीष कुमार चौबे, धर्मेंद्र कुमार, मंटू कुमार, प्रतियुष कुमार, अरुण कुमार, दीपक कुमार, लाल बाबू पांडेय, वसीम अंसारी, सहबाज अख्तर, रब्बानी आलम, आफताब अंसारी, विनय चौधरी, रबिश कुमार, उज्जवल कुमार, मो. अमजद अली, मो. सैफ अंसारी, सुन्दर कुमार, सुनील यादव और बराजेश सिंह शामिल रहे।
समाजसेवी ओम जी यादव ने रक्तदान के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रक्तदान से नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय रोग और कैंसर का खतरा कम होता है तथा शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान प्रक्रिया के दौरान रक्तचाप, नाड़ी, तापमान, हीमोग्लोबिन सहित कई महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की जाती हैं, जिससे व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलती है। उन्होंने युवाओं से साल में कम से कम एक-दो बार रक्तदान करने की अपील की।
वहीं ब्लड बक्सर के नसीम नायक ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। बढ़ती रक्त की मांग को देखते हुए “शुभारंभ – नई सोच, नई परंपरा” के तहत हर शुभ अवसर पर रक्तदान की परंपरा शुरू करने की जरूरत है, ताकि ब्लड बैंकों में रक्त की कमी दूर की जा सके।
ब्लड बक्सर के आदिल खान ने बताया कि यह इस माह का तीसरा रक्तदान शिविर है, जबकि चौथा शिविर 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को आयोजित किया जाएगा। इच्छुक युवक-युवतियां मोबाइल नंबर 8804433322 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। संस्था द्वारा हर माह रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाता है।
ब्लड बक्सर के संस्थापक एवं संचालक प्रियेश ने 20वें फैज़ मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजकों के इस नेक प्रयास की सराहना करते हुए रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों और ब्लड बैंक का हार्दिक आभार जताया। शिविर के दौरान आयोजन समिति की ओर से स्मृति चिह्न तथा ब्लड बक्सर की ओर से प्रमाण पत्र देकर रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में फैज़ मेमोरियल आयोजन समिति, ब्लड बैंक के संतोष कुमार, अनुराग कुमार, सुनील कुमार और मुकेश कुमार का विशेष योगदान रहा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments