बक्सर । धान अधिप्राप्ति में हो रही अनियमितताओं एवं किसानों की बढ़ती समस्याओं को लेकर मुंगाव पंचायत के मुखिया इंद्रजीत राय उर्फ इंदल सिंह ने गुरुवार को बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने जिले में धान खरीद व्यवस्था की वास्तविक स्थिति से सांसद को अवगत कराया।
मुखिया इंदल सिंह ने पत्र में उल्लेख किया कि पैक्स अध्यक्षों और संबंधित अधिकारियों की मनमानी के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद के स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद कई पैक्स केंद्रों पर समय से खरीद नहीं हो रही है। इसके चलते किसान मजबूरी में औने-पौने दाम पर बिचौलियों को अपना धान बेचने को विवश हैं।
सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद के स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद कई पैक्स केंद्रों पर समय से खरीद नहीं हो रही है। इसके चलते किसान मजबूरी में औने-पौने दाम पर बिचौलियों को अपना धान बेचने को विवश हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पैक्स अध्यक्ष और पदाधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं तथा जानबूझकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में असंतोष बढ़ रहा है। मुखिया ने यह भी कहा कि यदि समय रहते धान की सरकारी खरीद सुचारू रूप से नहीं हुई तो किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा।
इंद्रजीत राय उर्फ इंदल सिंह ने सांसद सुधाकर सिंह से इस मामले में हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई कराने तथा धान अधिप्राप्ति व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की। सांसद ने समस्या को गंभीर बताते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments