Ad Code

रोटरी बक्सर द्वारा साबित खिदमत अस्पताल में सीपीआर ट्रेनिंग, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को मिला विस्तार


बक्सर । रोटरी बक्सर द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) ट्रेनिंग का आयोजन 26 दिसंबर को साबित खिदमत अस्पताल परिसर में किया गया। यह प्रशिक्षण रोटरी बक्सर की पीपीएच कैंपस पहल के अंतर्गत लगातार जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है, ताकि आपात स्थिति में अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।




रोटरी अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि सीपीआर ट्रेनिंग की जानकारी सभी सिविल सोसाइटी के लोगों के लिए बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह अभियान स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न अस्पतालों में चलाया जा रहा है, ताकि आम लोग भी जरूरत पड़ने पर सीपीआर देकर किसी की जान बचा सकें। यह प्रशिक्षण शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला।


डॉ. दिलशाद आलम ने बताया कि यह तीसरी सीपीआर ट्रेनिंग है, इससे पहले नरेंद्र देव स्कूल और फिर साबित खिदमत अस्पताल में प्रशिक्षण दिया जा चुका है, और आगे भी स्कूलों में इस अभियान को विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने सीपीआर की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि एक मिनट में लगभग 100 से 120 चेस्ट कंप्रेशन देने चाहिए, यानी एक सेकंड में लगभग दो कंप्रेशन। 30 कंप्रेशन के बाद दो बार मुंह से सांस (रेस्क्यू ब्रीद) देना आवश्यक है तथा तुरंत इमरजेंसी कॉल कर अस्पताल को सूचित करना चाहिए।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ओमप्रकाश, घघरी देवी, शिल्पी रानी, अमृता, तरन्नुम, प्रमोद, कौशल किशोर, मंगला राय, रोटेरियन रियासत अंसारी, रोटरेक्ट राहुल, सचिव साहिल सहित अस्पताल के कर्मी उपस्थित रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu