Ad Code

5 लाख रुपये का इनाम जीतकर आरा बनी चैंपियन, बाबू राजमोहन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के फाइनल में गाजीपुर को 3-0 से हराया


बक्सर । जिले के डुमराँव अनुमंडल क्षेत्र के ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत धरौली गांव स्थित हनुमंत कुटी धाम के जोगिबिर बाबा खेल मैदान पर आयोजित सात दिवसीय बाबू राजमोहन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुक्रवार को फाइनल मैच के साथ समापन हो गया। फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम दिन शुक्रवार को आरा (बिहार) बनाम गाजीपुर(उत्तरप्रदेश) के टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें आरा की टीम ने गाजीपुर की टीम को 3-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। वही विजेता टीम के कैप्टन उत्तम टुडु को 05 लाख रुपये का चेक व उप विजेता टीम के कैप्टन कमरान को 2 लाख 51 हजार रुपये का चेक टूर्नामेंट के मुख्य आयोजनकर्ता सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह एवं मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। आरा टीम के 10 नम्बर जर्सी के राजू खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। वही मैन ऑफ द सीरीज 4 नम्बर जर्सी के खिलाड़ी ट्विन को मिला।

इसके पूर्व फाईनल मैच का उद्घाटन सन्देश विधायक राधाचरण साह, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ,जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सीता सिंह, डुमराँव विधायक राहुल सिंह,रामजी तिवारी,प्रतिष्ठित व्यवसायी कृष्णा सिंह,पंकज सिंह, डा. रमेश सिंह ने संयुक्त रूप से गेंद को किक मारकर किया तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच को औपचारिक रूप से शुरू कराया। मैच के दौरान मैदान में 50 हजार की संख्या में पहुँचे दर्शकों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साह बढ़ाया।





फाइनल मैच को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों व खिलाड़ियों के बीच काफी उत्साह बना था। जैसे ही खेल शुरू हुआ दर्शक शोरगुल और तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करते रहे। वहीं टूर्नामेंट में रेफरी संतोष पांडेय, जनार्दन सिंह,शशि कुमार सुमन,मोहमद सलाम, पप्पू कुमार ने अहम भूमिका निभाई। उदघोषणा मिस्टर मनोज,आशुतोष पांडेय तथा मनीष उपाध्याय ,ब्रदर महान ने की।

इस मौके पर मुख्य रूप से दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज सिंह, दीघा विधायक संजीव चौरसिया,अधिवक्ता नीरज सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन,परमा यादव, डुमरी मुखिया प्रेम सागर कुँवर,हेमन्त सिंह,अरुण सिंह,मोनू सिंह,सदन सिंह,राजीव रंजन सिंह, कांग्रेस नेता अनिरुद्ध सिंह, सुरेश सिंह, चिलहरी मुखिया राजु राय,सोनू राय, संजीव सिंह,सोनू तिवारी,व्यवस्थापक रंजीत कुमार सिंह उर्फ फुड्डू सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

फाईनल मुकाबले के दौरान मैदान में लगभग 50 हजार दर्शकों की भीड़ जुटी थी। जहाँ आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा सभी दर्शकों को स्वादिष्ट नाश्ता उपलब्ध कराया गया। वही दर्शक करतल ध्वनियों से खिलाड़ियों का हौसला अफजाई कर रहे थे। इस दौरान मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने भी दर्शकों के उत्साह को कम नहीं होने दिया। हालांकि हॉफ टाईम के पहले ही मैच बराबरी का नही रह गया था। क्योंकि, आरा की टीम एक गोल दाग चुकी थी, फिर मध्यांतर के बाद भी आरा टीम ने लगातार दो गोल दाग कर दबदबा कायम रखा।


मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि फुटबॉल व कुश्ती सदियों से भारत के गांवों के प्रसिद्ध खेल रहे है तथा पहले गांवों की पहचान फुटबॉल व कुश्ती से ही होती थी। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए सरकार स्तर पर बेहतर कार्य किये जा रहे हैं हमारी भी कोशिश होगी कि खेल के क्षेत्र में युवाओं की भूमिका को बढ़ाया जाए। उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजकों को साधुवाद दिया तथा कहा कि खेल के विकास के लिए वे सदैव तत्परह रहते है।

वही अपने संबोधन में सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाना है। इसके लिए गांव गांव में फुटबॉल की सघन प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शाहाबाद के खिलाड़ियों में फुटबॉल की प्रतिभाएं कूट कूट कर भरी है। जरूरत है उसे तराशने व सही मंच मुहैया कराने की। मनोज सिंह ने कहा कि जिला फुटबॉल संघ भी युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध करा रहा है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu