Ad Code

अभाविप बक्सर नगर इकाई ने 67वें प्रांत अधिवेशन का किया पोस्टर विमोचन


बक्सर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बक्सर नगर इकाई की ओर से दक्षिण बिहार प्रांत द्वारा गया जी में आयोजित होने वाले 67वें प्रांत अधिवेशन के निमित्त महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवेशन प्रमुख विवेक पांडेय ने की, जबकि संचालन कॉलेज अध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने किया।



इस अवसर पर उपस्थित जिला संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही प्रत्येक वर्ष आगामी कार्ययोजना को लेकर व्यापक मंथन एवं महाजुटान करती आ रही है, जिसे अधिवेशन कहा जाता है। उन्होंने बताया कि 25 वर्षों के बाद गया जी को प्रांत अधिवेशन की मेजबानी का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जो पूरे दक्षिण बिहार प्रांत के लिए गौरव की बात है।

वहीं नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि अभाविप के अधिवेशन में राष्ट्र निर्माण, छात्र कल्याण, शिक्षा सुधार तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा होती है, जिससे छात्र हित में सकारात्मक दिशा तय होती है।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष सिंह, जिला सह संयोजक प्रियांशु शुभम, राहुल कुमार, अभिनंदन मिश्रा, हिमांशु कश्यप, आदित्य सिंह, ऋषि नंदन दुबे, रोहित मिश्रा, शुभांकित पांडेय, प्रकाश पाठक, संजीत यादव, दिव्यांशु मिश्र, सौरभ चौबे, सुधांशु ओझा, रौशन पांडेय, शशांक पाठक, अजीत कुमार सिंह, उज्ज्वल चौबे, अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साथ ही विभाग छात्रा प्रमुख अंशिका सिंह, हिमानी कुमारी, पूनम कुमारी, काजल कुमारी, तपस्या कुमारी एवं हरिवंशी अनीता की भी सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से 67वें प्रांत अधिवेशन को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह और जागरूकता देखी गई।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu