Ad Code

नए साल में चुनावी मैदान में उतर सकते हैं समाजसेवी मुरली सिंह के बड़े पुत्र पंकज सिंह,जिला परिषद चेयरमैन पद के लिए पंकज सिंह की दावेदारी की चर्चा तेज



बक्सर । नए साल 2026 के आगमन के साथ ही बिहार में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में बक्सर जिले में जिला परिषद चेयरमैन पद को लेकर संभावित दावेदारों की चर्चा शुरू हो गई है। इन चर्चाओं के बीच बलिहार निवासी चर्चित समाजसेवी मुरली सिंह के बड़े पुत्र पंकज सिंह का नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि नए साल में पंकज सिंह चुनावी समर में एक मजबूत दावेदार के तौर पर सामने आ सकते हैं।




वर्तमान में वर्ष 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर है और 2026 के आगाज के साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज होने की संभावना है। ऐसे में युवा वर्ग के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि पंकज सिंह को जिला परिषद चेयरमैन पद के लिए चुनावी मैदान में उतारने की रणनीति बनाई जा रही है। खासकर युवाओं में उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें एक सशक्त चेहरा माना जा रहा है।

युवा उद्यमी के रूप में पहचान बना चुके पंकज सिंह अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और उच्च शिक्षा के कारण समाज के विभिन्न वर्गों में स्वीकार्य बताए जाते हैं। 


सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी और स्थानीय समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता उन्हें अन्य संभावित प्रत्याशियों से अलग पहचान दिलाती है। क्षेत्र के युवाओं का मानना है कि पंकज सिंह जैसे शिक्षित और ऊर्जावान नेतृत्व से जिला परिषद को नई दिशा मिल सकती है।

हालांकि, इस पूरे मामले पर पंकज सिंह की ओर से अब तक कोई औपचारिक घोषणा या स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। इसके बावजूद राजनीतिक गलियारों में उनकी संभावित दावेदारी को लेकर चर्चाएं लगातार तेज होती जा रही हैं। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि पंकज सिंह इस चुनावी चुनौती को स्वीकार करते हैं या नहीं, लेकिन इतना तय है कि उनकी चर्चा ने जिला परिषद चेयरमैन पद की राजनीति को नए सिरे से गर्मा दिया है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu