Ad Code

बक्सर की बेटी तेजश्वनी का BCCI घरेलू क्रिकेट में चयन, बिहार टीम के साथ केरल रवाना


बक्सर । जिले के लिए यह बेहद गौरवपूर्ण क्षण है जब जिले की प्रतिभाशाली क्रिकेटर तेजश्वनी का चयन बिहार अंडर-15 गर्ल्स क्रिकेट टीम में हुआ है। तेजश्वनी बिहार टीम की ओर से BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के घरेलू डोमेस्टिक मुकाबलों में हिस्सा लेने जा रही हैं। 




तेजश्वनी के पिता राजीव ठाकुर ने बताया कि आज सुबह 11 बजे बिहार की टीम पटना एयरपोर्ट से त्रिवेन्द्रम (केरल) के लिए रवाना हुई, जहां यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 2 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। इस टूर्नामेंट में देश के सभी राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं।

तेजश्वनी ने जोनल बिहार ट्रायल मैच में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उन्होंने चार मैचों में 148 रन बनाकर टॉप स्कोरर का स्थान हासिल किया, जिसके बाद उनका बिहार टीम में चयन सुनिश्चित हुआ।


तेजश्वनी पिछले तीन वर्षों से वीर कुंवर सिंह क्रिकेट एकेडमी, बक्सर में कोच ब्रजेश यादव के नेतृत्व में कड़ी मेहनत कर रही हैं। वह एक सरकारी विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा हैं और बक्सर शहर के चरित्रवन शिक्षक कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती हैं।

तेजश्वनी के पिता राजीव ठाकुर ने बताया कि बेटी का BCCI घरेलू क्रिकेट में चयन पूरे परिवार और जिले के लिए गर्व की बात है। जिले के खेल प्रेमियों ने तेजश्वनी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu