Ad Code

सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, दुर्घटनाओं में कमी लाने पर दिया गया जोर


बक्सर । सांसद एवं संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डुमरांव विधायक राहुल सिंह, सदर विधायक आनंद मिश्रा, जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त (डीडीसी), पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।




बैठक में जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान IRAD (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस) एवं e-DAR (इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट) के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। निर्देश दिया गया कि प्रत्येक सड़क दुर्घटना का विवरण समयबद्ध तरीके से IRAD एवं e-DAR पोर्टल पर दर्ज किया जाए, जिससे दुर्घटनाओं के कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना निदेशक को जिले में स्थित सभी अनधिकृत ओपनिंग/कट को अविलंब बंद कराने का निर्देश दिया। विशेष रूप से अहिरौली के समीप स्थित अनधिकृत ओपनिंग को बंद कराने को लेकर डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर एम्बुलेंस सुविधा को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए ताकि दुर्घटना के बाद घायलों को शीघ्र चिकित्सा सहायता मिल सके। साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों पर साइड मिरर, रोड साइन, रोड मार्किंग एवं अन्य सड़क सुरक्षा उपकरण लगाने पर भी जोर दिया गया।


दुर्घटना पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे से संबंधित बीमा दावा प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि दावों के निस्तारण की गति एवं प्रतिशत में सुधार किया जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर राहत मिल सके।

इस अवसर पर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में शिक्षा (Education), प्रवर्तन (Enforcement), इंजीनियरिंग (Engineering) एवं आपात सेवा (Emergency) यानी 4E सिद्धांतों पर समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई से ही दुर्घटनाओं में वास्तविक कमी लाई जा सकती है।
बैठक के अंत में यह संदेश दोहराया गया—
“सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा है।”







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu