Ad Code

श्राद्धकर्म में उमड़ी जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों की भीड़, दी श्रद्धांजलि


बक्सर । जिले के आरा–बक्सर रोड, एनएच-922 स्थित निरंजनपुर कॉलोनी में वीरपुर गांव निवासी स्वर्गीय देवेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी बिनोद सिंह उर्फ बंशी सिंह की पूजनीय माता स्व. मुलक्राजो देवी के श्राद्धकर्म के अवसर पर सोमवार को शोक और संवेदना का माहौल रहा। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।



श्राद्धकर्म में डुमरांव विधायक राहुल सिंह, डॉ. ए.के. सिंह, रेडक्रॉस सचिव डॉ. श्रवण तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भूषण सिंह, जदयू नेता दिनेश सिंह, जदयू नेता जितेंद्र सिंह, समाजसेवी गिट्टू तिवारी सहित जिले के कई प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने स्व. मुलक्राजो देवी के सरल स्वभाव, सादगी और पारिवारिक मूल्यों को याद करते हुए उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

समाजसेवी बिनोद सिंह उर्फ बंशी सिंह ने बताया कि स्व. मुलक्राजो देवी का निधन 16 दिसंबर 2025, मंगलवार को हुआ था। उनके श्राद्धकर्म के अवसर पर आयोजित शोकसभा में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल सिंह परिवार को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu