Ad Code

बक्सर में सड़क हादसे की शिकार चौकीदार सुमित्रा देवी की इलाज के दौरान मौत,ट्रक जब्त पुलिस महकमे में शोक



बक्सर । औद्योगिक थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुई सोनबरसा की चौकीदार सुमित्रा देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि यह हादसा 13 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 6 बजे NH-922 पर अहिरौली मोड़ के पास हुआ था। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सुमित्रा देवी को बेहतर इलाज के लिए बीएचयू, बनारस रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई।



थानाध्यक्ष के अनुसार, घटना में शामिल ट्रक को हादसे वाले दिन ही जब्त कर थाना परिसर में रख दिया गया है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अब ट्रक चालक व मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।


सुमित्रा देवी की मौत से थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों और चौकीदारों में शोक की लहर है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए आश्रितों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu