बक्सर । खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विद्यालय खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 2 दिसंबर से 4 दिसंबर 2025 तक रोहतास जिला में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बक्सर जिला की बास्केटबॉल अंडर-14 और अंडर-17 बालक टीम को सोमवार को औपचारिक रूप से रवाना किया गया।
जिला पदाधिकारी बक्सर डॉ. विद्यानंद सिंह, उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विनीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता रवि बहादुर, तथा वरीय उप समाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आलोक नारायण वत्स ने खिलाड़ियों को किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।
अंडर-14 टीम (बक्सर):
कैम्ब्रिज स्कूल, बक्सर: प्रियाशु मिश्रा, अंश सिंह, ऋषि राज साह
फाउंडेशन स्कूल, बक्सर: अमृत राज, अतुल्य कुमार सिंह, इशान पांडेय, आस्तिक कुमार पांडेय
अंडर-17 टीम (बक्सर):
फाउंडेशन स्कूल, बक्सर: अभिषेक कुमार, उत्कर्ष सिंह, आयुष कुमार, सच्चिदानंद पांडेय, रवि कुमार
उच्च विद्यालय खंडरीचा: अभिषेक यादव
कार्यक्रम में कन्हैया (सहायक प्रशाखा पदाधिकारी), मदन (कार्यपालक सहायक), संजय कुमार, राकेश रंजन उपाध्याय, अश्वनी राय, वशिष्ठ प्रसाद, एवं त्रिलोकी नाथ तिवारी की भी उपस्थिति रही।
खिलाड़ियों और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल है तथा जिले में टीम की शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments