Ad Code

जन सुराज प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन ने किया मतदान, कहा– बदलाव के लिए जरूरी है जनता की भागीदारी



बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में आज बक्सर सदर सीट से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सुबह मतदान केंद्र पहुँचकर मतदान किया और लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें ताकि एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हो सके।


मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि यह चुनाव बिहार में बदलाव और जनहित की राजनीति को स्थापित करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी जनता की भागीदारी से शासन चलाने की सोच रखती है, और इस चुनाव में जनता ही असली निर्णायक है।


उन्होंने कहा कि बक्सर की जनता इस बार जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के मुद्दों पर वोट करेगी। वहीं, मतदान केंद्रों पर लोगों में उत्साह देखा गया, सुबह से ही मतदाता कतारबद्ध होकर अपने मत का प्रयोग करने पहुंचे।

जन सुराज प्रत्याशी ने सभी से अपील की कि वे अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाए और वोट करे।”








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu