बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में आज 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। बक्सर जिले की चारों विधानसभा सीटों — सदर, डुमराँव, ब्रह्मपुर और राजपुर — पर भी सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
मतदान केंद्रों पर पहुंचे कई मतदाताओं ने बताया कि वे विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों को ध्यान में रखकर वोट दे रहे हैं। सदर और डुमराँव विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने कहा कि वे बिहार में मजबूत और स्थायी सरकार बनाने के लिए शिक्षित और योग्य उम्मीदवारों को वोट कर रहे हैं। वहीं राजपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने विकास और बुनियादी सुविधाओं के नाम पर वोट डालने की बात कही। ब्रह्मपुर विधानसभा के मतदाता भी क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने की उम्मीद में मतदान कर रहे हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक बक्सर जिलेभर में कुल 51.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
विधानसभावार मतदान प्रतिशत इस प्रकार है —
ब्रह्मपुर: 49.38%
बक्सर सदर: 52.46%
डुमराँव: 52.00%
राजपुर: 53.08%
वही शाम तक मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments