Ad Code

बक्सर में 102 साल की बुजुर्ग महिला मतदाता कुंती कुँवर ने किया मतदान, कहा — राष्ट्रहित में किया मतदान



बक्सर । लोकतंत्र के महापर्व में आज एक प्रेरणादायक दृश्य सामने आया जब 102 वर्षीया बुजुर्ग महिला मतदाता कुंती कुँवर ने मतदान कर सबके लिए मिसाल पेश की। 




शिवपुरी मोहल्ला निवासी कुंती कुँवर समाजसेवी परमात्मा सिंह एवं बक्सर के प्रसिद्ध थ्री स्टार होटल ईस्टर्न ग्रेस के मालिक हेमन्त सिंह व अरुण सिंह की माता हैं।

उनके पुत्र परमात्मा सिंह एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर जननायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज में बने मतदान केंद्र तक पहुँचाया। 

इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र के प्रति अपने अटूट विश्वास का परिचय देते हुए कहा कि “राष्ट्रहित में मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है, इससे लोकतंत्र मजबूत होता है।”

कुंती कुँवर का यह उत्साह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इतनी अधिक उम्र में भी उनका मतदान केंद्र तक पहुँचना और वोट डालना युवा मतदाताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu