Ad Code

बक्सर से निर्दलीय प्रत्याशी ओमजी यादव ने किया मतदान, जनता से की लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील



बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत आज बक्सर सदर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी ओमजी यादव ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने शहर के नया बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया।



मतदान के बाद ओमजी यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक जागरूक नागरिक के रूप में मतदान करना हमारा कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने बक्सर की जनता से भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu