Ad Code

पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने किया मतदान, कहा— मेरा वोट विकास और स्थिर सरकार के लिए


बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत आज बक्सर जिला के राजपुर विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान जारी है। इसी क्रम में एनडीए प्रत्याशी एवं पूर्व परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने अपने गृह गांव चुन्नी स्थित मतदान केंद्र पर पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।



मतदान करने के बाद उन्होंने कहा, “मेरा वोट क्षेत्र, राज्य और देश के विकास के लिए गया है। बिहार की जनता विकास चाहती है और इस बार फिर से एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी।”

निराला ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। जनता इन उपलब्धियों को देख रही है और सकारात्मक बदलाव चाहती है।

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोग अपने घरों से निकलें और मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu