Ad Code

बक्सर के जगदीशपुर में मतदान के बाद एनडीए समर्थकों ने जलेबी बांटकर मनाई खुशियां


बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत आज राज्य के 18 जिलों में मतदान संपन्न हुआ। इसी क्रम में बक्सर सदर विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर गाँव में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न होने के बाद एनडीए समर्थकों ने जश्न मनाया।




मतदान समाप्त होते ही समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई और जलेबी खिलाकर खुशी साझा की। एनडीए समर्थक बिट्टू तिवारी, राकेश पांडेय, प्रवीण पासवान, बीडीओ पांडेय, अनिल कुशवाहा, कालिक कुशवाहा, राहुल प्रकाश, छोटू, नारद, मनीष, प्रमोद, मन्टू और राजू ने एकजुट होकर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।


स्थानीय लोगों के बीच भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने कहा कि जनता ने इस बार विकास और स्थिर सरकार के लिए मतदान किया है। मतदान केंद्रों पर दिनभर मतदाताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। गाँव में मिठाई वितरण के साथ समर्थकों ने उम्मीद जताई कि एनडीए उम्मीदवार को इस बार प्रचंड समर्थन मिलेगा और परिणाम एनडीए के पक्ष में आएंगे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu