Ad Code

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष बने शिक्षाविद डॉ. प्रदीप पाठक



बक्सर । प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, पटना की बक्सर इकाई की कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को बाल विकास केंद्र, हितन पडरी में आयोजित हुई। बैठक में जिले के लगभग 40 निजी विद्यालयों के निदेशक एवं प्राचार्य शामिल हुए। वही शिक्षाविद डॉ. प्रदीप पाठक के जिला अध्यक्ष बनने को जिले के शिक्षाविदों ने स्वागतयोग्य कदम बताते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में निजी विद्यालयों की समस्याओं का ठोस समाधान निकलेगा।


बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का औपचारिक परिचय कराया गया। इसमें शिक्षाविद डॉ. प्रदीप पाठक को जिला अध्यक्ष, भरत प्रसाद को उपाध्यक्ष, सरोज कुमार को सचिव, संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष तथा रवींद्र सिंह, सतीश चंद्र त्रिपाठी और प्रकाश पांडेय को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में निजी विद्यालयों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने बताया कि आरटीई नामांकन की राशि अब तक स्कूलों को उपलब्ध नहीं कराई गई है। साथ ही आपार आईडी, टीसी काउंटर साइन, विद्यालय पंजीकरण, UDISE पोर्टल की तकनीकी दिक्कतें तथा ट्रांसपोर्ट से जुड़ी समस्याएं लगातार स्कूल प्रबंधन के सामने कठिनाई पैदा कर रही हैं।

संगठन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से भेंट कर ज्ञापन सौंपा जाएगा और प्राइवेट स्कूलों की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी।


इस मौके पर जिले के कई नामचीन शिक्षण संस्थानों के निदेशक व प्राचार्य मौजूद रहे। इनमें हेरिटेज स्कूल के प्रदीप पाठक, मिलेनियम स्कूल के भरत प्रसाद, ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल के धीरज पांडेय, विवेकानंद मॉडल स्कूल के अरविंद ओझा, सेंट जेवियर्स स्कूल के रवि रंजन सहित अन्य प्रमुख विद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल थे।

बैठक के अंत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पूर्व कार्यकारिणी की सराहना करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा निजी विद्यालयों की समस्याओं का समाधान सहज तरीके से कराने पर बल दिया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu