Ad Code

ब्रह्मपुर की जनता को भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश तिवारी ने दी शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं, समाजसेवा और लोकप्रियता के बल पर विधानसभा चुनाव में है प्रबल दावेदारी



बक्सर । ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को शारदीय नवरात्र की बधाई एवं शुभकामनाएं भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश तिवारी ने दी है। उन्होंने कहा कि माता रानी क्षेत्रवासियों को सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।

बता दें कि डॉ. सत्यप्रकाश तिवारी ब्रह्मपुर प्रखंड के नैनीजोर गाँव के मूल निवासी हैं। राजधानी पटना में वे दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल के निदेशक हैं, जो राज्य का सबसे बड़ा नेत्र अस्पताल माना जाता है। इसके साथ ही वे भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, बिहार के सह संयोजक भी हैं। चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और समाज सेवा को लेकर डॉ. तिवारी की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सेवा में उनकी सक्रिय भूमिका को लेकर वे क्षेत्र और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अलग पहचान रखते हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लंबे समय तक पार्टी में समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करने के बाद अब डॉ. सत्यप्रकाश तिवारी को भाजपा और एनडीए गठबंधन में ब्रह्मपुर सीट से प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। उनकी शैक्षणिक योग्यता और सामाजिक पकड़ को लेकर चर्चा है कि वे ब्रह्मपुर में एनडीए का मजबूत चेहरा बन सकते हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव 2025 में ब्रह्मपुर सीट पर उनकी उम्मीदवारी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। स्थानीय स्तर पर भी समर्थकों का कहना है कि यदि डॉ. सत्यप्रकाश तिवारी को मौका दिया जाता है तो वे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu