Ad Code

केशोपुर गांव में पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने लगाई फांसी



बक्सर । सिमरी प्रखंड के तिलक राय हाता ओपी क्षेत्र के केशवपुर गांव में सोमवार की शाम पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, केशोपुर निवासी चंदन खरवार की पत्नी सुगी देवी ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने जब महिला को फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर तिलक राय हाता ओपी की थानाध्यक्ष पूजा कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu