Ad Code

आरएसएस शताब्दी वर्ष पर रामबाग बस्ती में शस्त्र पूजन, पथ संचलन से गूँजा नगर



- मुख्य वक्ता डॉ. मोहन सिंह बोले – "विचार यात्रा से विश्वास यात्रा तक पहुँचा संघ" 
- एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां गणवेश में रहीं शामिल

बक्सर ।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत रामबाग बस्ती में सती घाट पर मां जगदम्बा के समक्ष शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता क्षेत्र कार्यवाह उत्तर-पूर्व क्षेत्र डॉ. मोहन सिंह ने कहा कि 1925 से अब तक संघ ने समाज का विश्वास अर्जित करते हुए "विचार यात्रा से विश्वास यात्रा" का सफर तय किया है। उन्होंने स्मरण दिलाया कि डॉ. हेडगेवार ने सौ साल पहले कुछ मित्रों के साथ संगठन की नींव रखी थी, और आज यह समाज का संवाहक बन चुका है।


उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्यों और शिक्षा-सेवा के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों तक भी पहुँच बना रहे हैं। हर बस्ती और मंडल में हिन्दू सम्मेलन आयोजित करने की योजना भी है।

अवधेश पांडेय के नेतृत्व में सामूहिक गीत प्रस्तुति ने श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। खास बात यह रही कि एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां गणवेश में मौजूद थीं।

शस्त्र पूजन के बाद शाम छह बजे स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भव्य पथ संचलन निकाला। यह शोभायात्रा सती घाट से निकलकर मुनीम चौक, ठठेरी बाजार, मेन रोड, रामबाग बस्ती के मोहल्लों और पीपी रोड से गुजरते हुए पुनः सती घाट पर संपन्न हुई।

इस अवसर पर पूर्व आईपीएस आनंद मिश्र, अवनिन्द्र कुमार, मोहन वर्मा, विवेक सिंह, मंगल पाठक, कन्हैया पाठक, रोहतास गोयल, शिवजी खेमका, लक्ष्मण शर्मा, कार्तिक वर्मा, गुप्तेश्वर केशरी, वार्ड पार्षद मनोज गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि विजय राजभर समेत महिला-पुरुष और बड़ी संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu