बक्सर । डुमराँव के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर आज विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक नगर डुमराँव को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की दिशा में कई अभूतपूर्व कार्य उनके कार्यकाल में शुरू हुए हैं।
उन्होंने बताया कि लंबे संघर्ष और प्रयासों के बाद नगर की मुख्य सड़क सहित कई महत्वपूर्ण मार्गों—जैसे थाना से शक्ति द्वार, सफाखाना रोड, जंगली शिवजी रोड और पश्चिमी गुमटी पर रेल ओवरब्रिज—के निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है और ये कार्य तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं। दशहरा से पहले ही मुख्य सड़क को छोटी गाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा।
डॉ. सिंह ने कहा कि डुमराँव की ख्याति न केवल बिहार बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही है। शिक्षा, संस्कृति और जनआंदोलनों के साथ अब यह नगर विकास कार्यों से भी पहचान बना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के असंवेदनशील रवैये के कारण बाईपास परियोजना ज़मीन अधिग्रहण न होने से रुकी हुई है।
भाकपा (माले) विधायक ने भाजपा-जदयू गठबंधन सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “जनता के बीच भाकपा (माले) की बढ़ती लोकप्रियता से सरकार बौखलाई हुई है। इसी बौखलाहट में उनके पोषित गुंडों ने ओछी राजनीति करते हुए मेरा पुतला दहन किया, जो जनता के जनादेश का अपमान है।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे कृत्य विकास की गति को रोक नहीं सकते। “हमारा एकमात्र ध्येय जनता की भलाई और डुमराँव का सर्वांगीण विकास है। आने वाले समय में विकास की धारा और तेज होगी,”
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...























0 Comments