Ad Code

रेल ट्रैक किनारे मिले शव की हुई पहचान, पटना में ओला कैब चलाता था मृतक


बक्सर । दानापुर–मुगलसराय रेलखंड पर सोमवार की शाम चौसा स्टेशन और कमरपुर हाल्ट के बीच रेल ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी कला निवासी 42 वर्षीय अजय बहादुर सिंह, पिता शिवमोहन सिंह के रूप में हुई। फिलहाल उनका परिवार दिल्ली में रहता है, जबकि अजय बहादुर पटना में ओला कैब चलाकर घर का भरण-पोषण करते थे।


मुफस्सिल थाना पुलिस के अनुसार, सोमवार को अजय बहादुर ट्रेन से पटना जा रहे थे। इसी दौरान संभवतः असंतुलित होकर गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से मृतक के गांव और परिवार में शोक का माहौल है।

प्रभारी थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि मृतक के पास से मिले वोटर कार्ड से उनकी पहचान हुई। परिजनों को सूचित कर जानकारी दी गई और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu