Ad Code

पेड़ पर उल्टा लटकाकर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में



बक्सर । जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुदास मठिया गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।




प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 3 बजे ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया। आरोप है कि युवक गांव में चोरी की नीयत से घुसा था। आहट मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और उसे पकड़ लिया। 

इसके बाद भीड़ ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए युवक को रस्सी के सहारे पेड़ पर उल्टा लटका दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक उसी गांव का निवासी है।





वहीं, युवक के परिजनों ने इस पूरे मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गांव में पहले से चल रही रंजिश के कारण युवक को झूठे आरोप में फंसाकर उसके साथ मारपीट की गई है।

इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष शम्भु भगत ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर भी जांच तेज कर दी गई है तथा दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu