Ad Code

सम्राट चौधरी के नेतृत्व से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार: धीरज कुशवाहा


बक्सर/पटना । बिहार की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके साथ ही उनके बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है। इस अवसर पर जदयू नेता एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष धीरज सिंह कुशवाहा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।



धीरज सिंह कुशवाहा ने अपने संदेश में कहा कि सम्राट चौधरी का नेतृत्व बिहार को विकास के नए आयाम तक पहुंचाएगा और राज्य में सुशासन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अपने अनुभव और दूरदर्शिता के बल पर वे बिहार को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेंगे।



उन्होंने आगे कहा कि एनडीए के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी, जिसका सीधा लाभ आम जनता को प्राप्त होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना भविष्य में राज्य की दिशा और दशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

धीरज कुशवाहा ने इसे कुशवाहा समाज के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा सहित पूरे प्रदेश के कुशवाहा समाज की ओर से सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की जाती हैं।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu