बक्सर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला बक्सर द्वारा अहिरौली स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को भीमराव रामजी आंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य “जयंती समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामाश्रय राम ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत बाबा साहेब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
अपने संबोधन में ओमप्रकाश भुवन ने डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्ष, ज्ञान और उनके संकल्पों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि महापुरुषों के कर्म ही उनका सबसे बड़ा संदेश होते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन समानता, न्याय और सशक्तिकरण का अद्वितीय उदाहरण है, जो आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करता है। उनके विचार एक ऐसे समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं, जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान प्राप्त हो।
सभा को संबोधित करते हुए अन्य वक्ताओं—रामाश्रय राम, मिठाई सिंह, राजेश सिन्हा, सुधा गुप्ता और संध्या पांडेय—ने भी बाबा साहेब को याद करते हुए उनके बौद्धिक योगदान और दूरदर्शिता की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने अपने जीवन को ज्ञानार्जन और समाज सुधार के लिए समर्पित कर दिया तथा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता के लिए महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर “थॉट्स ऑन पाकिस्तान” पुस्तक का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश के विभाजन को लेकर भी अपने विचार रखे थे और सभी वर्गों के सम्मानजनक अधिकारों के पक्षधर थे।
कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने पंचम प्रसाद मंझरिया, दीपक कुमार, वुनेला राम, रविन्द्र राम, विशाल कुमार तथा राजन प्रसाद को अंगवस्त्र और माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
समारोह में निर्भय राय, विनोद राय, मनोज पांडेय, रमेश गुप्ता, दीपक पांडेय, अविनाश पांडेय (जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा), उमाकांत पांडेय, सुनील सिंह, आशानंद सिंह, अमित कुमार सिंह, रजनीकांत गुप्ता, नंद जी भारती (मंडल अध्यक्ष), मुन्ना सिंह (प्रमुख केसठ), श्यामला पाठक, नीलम सहाय, उमाशंकर राय (जिला मीडिया प्रभारी) सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments