बक्सर । मंगलवार को भीमराव रामजी आंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर कठार बाजार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी एवं एकराशि पंचायत के मुखिया कमल सिंह, कृष्णाब्रह्म थाना अध्यक्ष रवि मिश्रा, कांग्रेस नेता विनय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान समाजसेवी राजेंद्र सिंह, बबन सिंह, कमला ठाकुर, शिक्षक अक्षय सिंह, पप्पू पांडे, अरुण पांडे, संतोष पांडे, कमलेश्वर सिंह, कमलेश सर, राम कुमार, रामेश्वर सर सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों और समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। बच्चों को सम्मानित कर उनके अंदर आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाई गई और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी एवं भावी मुखिया प्रत्याशी तारकेश्वर सिंह ब्यास, मृत्युंजय सिंह, अमित सिंह तथा पैक्स अध्यक्ष नीरज सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों का मनोबल बढ़ता है और वे शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए प्रेरित होते हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments