Ad Code

एक साल में ही जर्जर हुई पीसीसी सड़क, सिमरी पूर्वी क्षेत्र में ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप



बक्सर । सिमरी पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्र अंतर्गत दुराशन शिव मंदिर से काजीपुर गांव के सिवान तक बनी पीसीसी सड़क महज एक वर्ष के भीतर ही जगह-जगह से टूटने और उखड़ने लगी है। सड़क पर कई स्थानों पर दरारें पड़ गई हैं, जिससे आवागमन में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित जनप्रतिनिधि और संवेदक द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण सड़क इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों का कहना है कि यह जनता के टैक्स के पैसों का खुला दुरुपयोग है और निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार हुआ है।




स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि निर्माण स्थल पर प्राक्कलन (एस्टिमेट) से संबंधित कोई बोर्ड नहीं लगाया गया, जिससे योजना की लागत, अवधि और संवेदक की जानकारी सार्वजनिक नहीं हो सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब भ्रष्टाचार को छिपाने के उद्देश्य से किया गया। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu