पटना । बुधवार को प्रदेश कार्यालय में भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता रानी चौबे ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी को अंगवस्त्र भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर रानी चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि करोड़ों बिहारवासियों की आशाओं और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनविश्वास के नए आयाम स्थापित करेगा।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्राप्त हो, ताकि वे राज्य के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments