बक्सर । अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन डुमराँव अनुमंडल क्षेत्र के नवानगर स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में आग से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सड़कों पर प्रभात फेरी निकाली और लोगों को आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने स्लोगन के माध्यम से आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इसके बाद विद्यालय परिसर में बच्चों एवं शिक्षकों के बीच बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान छात्रों को अग्निशमन यंत्र चलाने के तरीके सिखाए गए तथा फायर सर्विस के टोल फ्री नंबर की जानकारी भी दी गई।
यह पूरा कार्यक्रम जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुभाष कुमार सिंह के निर्देश पर अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी शिखा कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अग्निकर्मी मनीष कुमार सिंह, मणिभूषण, राज सिंह, विक्रम कुमार और आनंद कुमार के साथ-साथ पेप्सी प्लांट के फायर सुरक्षा कर्मियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और आमजन में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपात स्थिति में सही कदम उठाने के लिए तैयार करना था।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments