बक्सर । जिले के सिमरी गाँव में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ काली सेवा समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन भक्तिमय माहौल में हो रहा है। दूसरे दिन की कथा में देश के प्रसिद्ध कथावाचक राजन जी महाराज ने शिव-पार्वती विवाह की पावन गाथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कथा सुनने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु पंडाल में जुटने लगे और शाम तक विशाल भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तगण ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से वातावरण को गूंजायमान करते रहे। कथावाचक राजन जी महाराज ने श्रोताओं को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण चित्रण किया। उन्होंने कहा कि यह विवाह केवल देवताओं का नहीं, बल्कि सृष्टि के संतुलन और लोककल्याण का प्रतीक है।
कथा के दौरान भक्तगण भक्ति रस में डूबकर मंत्रमुग्ध हो गए। कई श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भजन-कीर्तन में शामिल हुए। समिति की ओर से भक्तों के लिए प्रसाद और जलपान की व्यवस्था की गई थी।
आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नौ दिवसीय इस श्रीराम कथा का उद्देश्य समाज में धर्म, नैतिकता और संस्कारों का संदेश देना है। आने वाले दिनों में कथा में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विविध प्रसंगों का वर्णन होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माँ काली सेवा समिति, सिमरी बक्सर द्वारा की जा रही है। आयोजकों ने जिलेभर के श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करें।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

























0 Comments