बक्सर । धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी डुमराँव प्रखंड के नेनुआँ स्थित रमबउरा बाबा देव स्थान पर भव्य श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक जागरण का माध्यम बनेगा, बल्कि सामाजिक एकता और धार्मिक समरसता का भी संदेश देगा। इसको लेकर गाँव में तैयारियां जोरों से चल रही है।
यज्ञ समिति नेनुआँ के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 29 सितम्बर 2025 (आश्विन शुक्ल सप्तमी, सोमवार) को जलयात्रा से होगी। इसके बाद 30 सितम्बर (अष्टमी, मंगलवार) को मण्डप प्रवेश एवं कथा प्रारंभ किया जाएगा। सात दिवसीय कथा का समापन 6 अक्टूबर (पूर्णिमा, सोमवार) को पूर्णाहुति के साथ होगा। वहीं, 7 अक्टूबर (मंगलवार) को भंडारा का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
इस धार्मिक अनुष्ठान में पूज्य श्री नयन कृष्ण जी महाराज (वृन्दावन धाम) अपने मधुर वाणी से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। भागवत परायण आचार्य के रूप में पूज्य श्री शरद जी महाराज (काशी) और यज्ञाचार्य के रूप में पूज्य श्री कन्हैया जी महाराज (कौशलेश सदन) अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
यज्ञ समिति ने बताया कि रमबउरा बाबा की कृपा से हर वर्ष यह आयोजन निरंतर सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। समिति के सदस्यों का कहना है कि इस यज्ञ का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को नैतिकता, आस्था और भाईचारे का संदेश देना भी है।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस आयोजन को लेकर गहरी आस्था व्यक्त की है। उनका मानना है कि ऐसे अनुष्ठानों से न केवल धार्मिक वातावरण बनता है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर भी जीवित रहती है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित उपस्थित होकर यज्ञ में तन, मन और धन से सहयोग कर पुण्य के भागी बने।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...























0 Comments