Ad Code

डॉ. राजेश मिश्रा पहुँचे पटना , देखी ‘मेरा देश पहले’ डॉक्यूमेंट्री



बक्सर/पटना ।  बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी डॉ. राजेश मिश्रा हाल ही में पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम पहुंचे, जहां उन्होंने सुप्रसिद्ध कवि, गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर की प्रस्तुति ‘मेरा देश पहले – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ नरेंद्र मोदी ’ देखी। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के संगठन महामंत्री राधामोहन शर्मा भी उपस्थित रहे।


डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि यह प्रस्तुति माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, समर्पण और अदम्य साहस पर आधारित है, जो हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जीवन संघर्ष और उपलब्धियां हमें देश सेवा और व्यक्तिगत मेहनत की सीख देती हैं।


कार्यक्रम मंगलवार को रात 7 बजे से 9 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ मिश्रा के दर्जनों समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहे।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, डॉ मिश्रा इन दिनों पटना में सक्रिय हैं और विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। उनके सक्रिय मंचन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल बना हुआ है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu