Ad Code

जैनेंद्र ज्योति को रक्तदान से श्रद्धांजलि, पटना में हुआ बिहार का पहला ‘SDP डोनर सम्मान समारोह’



बक्सर / पटना । नवरात्रि के प्रथम दिन मां ब्लड सेंटर, पटना में बिहार का पहला सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (SDP) डोनर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ब्लड बक्सर टीम से जुड़े रक्तवीर रवि रंजन पांडेय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।


धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन ने दर्जनों रक्तवीरों को सम्मानित करते हुए कहा कि “सिंगल डोनर प्लेटलेट्स देना आसान नहीं है, लेकिन यह किसी की जिंदगी बचाने का संकल्प है। ऐसे रक्तवीरों पर पूरा समाज गर्व करता है।”

समारोह का आयोजन मुकेश हिसारिया और मनीष बनेटिया के नेतृत्व में हुआ। इसी मौके पर धार्मिक न्यास बोर्ड की ओर से बिहार का पहला ‘चश्मा बैंक’ भी शुरू किया गया। उद्घाटन के समय बोर्ड ने ₹11,000 की सहयोग राशि प्रदान की और गरीबों के लिए मुफ्त नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण की घोषणा की।


मुकेश हिसारिया ने बताया कि अब तक 1304 दिनों में 16,126 रक्तदान हो चुके हैं, जिनसे 20,640 यूनिट रक्त जरूरतमंदों तक पहुंचाया गया। SDP डोनर्स ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मोबाइल का रिमाइंडर बजते ही वे रक्तदान के लिए तैयार हो जाते हैं और अब परिवार भी उन्हें गर्व से प्रोत्साहित करता है।

पटना से लेकर बक्सर, छपरा, बिहारशरीफ और बेगूसराय तक रक्तवीरों की यह प्रेरणादायक कहानियां समाज को नई दिशा दे रही हैं।

ब्लड बक्सर का संदेश :
“आपके खून के एक अंश से बच सकता है किसी का वंश, रक्तदान व्यर्थ नहीं जाएगा, एक न एक दिन जरूर काम आएगा।”









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu