Ad Code

डुमरांव की दिव्या बनीं मिस बिहार सेकेंड रनर-अप, जीता मिस टैलेंटेड और मिस फोटोजेनिक का खिताब



पटना/बक्सर : बिहार की युवा प्रतिभाओं ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है। इसी कड़ी में बक्सर जिले के डुमरांव की रहने वाली दिव्या ने आई ग्लैम की ओर से पटना में आयोजित मिस बिहार ब्यूटी चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस बिहार सेकेंड रनर-अप का खिताब जीता। इसके साथ ही दिव्या को दो विशेष उपाधियां मिस टैलेंटेड और मिस फोटोजेनिक से भी नवाजा गया।


सिर्फ 18 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर दिव्या ने साबित किया कि मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर सपनों को साकार किया जा सकता है। वर्तमान में वह 12वीं की छात्रा हैं और पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग में भी करियर बना रही हैं। दिव्या के पिता वशिष्ठ सिंह विद्युत विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां रुबी देवी गृहिणी हैं। परिवार के सहयोग और अपनी लगन से दिव्या ने यह मुकाम हासिल किया है।

बचपन से ही मॉडलिंग में रुचि :

दिव्या का कहना है कि उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग में रुचि रही है। वह चाहती हैं कि बिहार की संस्कृति और परंपराओं को नई पहचान मिले।

“हर बच्चे की अपनी प्रतिभा होती है” – दिव्या

सेकेंड रनर-अप बनने के बाद दिव्या ने कहा कि आई ग्लैम चैंपियनशिप ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया है। उन्होंने संदेश दिया कि जीवन में सिर्फ डॉक्टर या इंजीनियर बनना ही जरूरी नहीं है, हर बच्चे की अपनी रुचि और प्रतिभा होती है। यदि कोई समर्पण और मेहनत से काम करे तो सफलता जरूर मिलती है।

इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद दिव्या ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से निर्णायकों को प्रभावित किया। डुमरांव की धरती से निकलकर दिव्या ने यह सम्मान अर्जित किया है, जो पूरे जिले और राज्य के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता युवाओं को प्रेरणा देती है कि सपनों के साथ धैर्य और मेहनत जोड़ी जाए तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu