Ad Code

अखंड भारत के संकल्प संग बक्सर में मना विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प



बक्सर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बक्सर नगर द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष की पावन बेला में विजयादशमी उत्सव, बस्ती एकत्रीकरण एवं शस्त्र पूजा का आयोजन कोइरपुरवा बस्ती में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति के गीतों से हुआ।


“विश्व मंच पर भारत माँ की, यश की हो अनुगूंज सघन।
निश्चित होगा परिवर्तन, जाग रहा है जन गण मन।”

जिला शारीरिक प्रमुख अविनाश कुमार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा—
“संघ के 100 वर्ष केवल समय का पड़ाव नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्जागरण और समाज संगठन की अनवरत साधना का प्रतीक हैं। यह शताब्दी हमारी सांस्कृतिक चेतना, संगठन शक्ति और आत्मबल का साक्षात दर्पण है।”

उन्होंने संघ के पंच-परिवर्तन की चर्चा करते हुए समाज को एकता, सौहार्द, आत्मनिर्भरता, संस्कार और राष्ट्र-निष्ठा के पथ पर चलने का आह्वान किया।


संघ के 100 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियाँ

1. सांस्कृतिक जागरण – सनातन परंपरा, संस्कृति और मूल्य-बोध से पुनः जोड़ना।

2. सामाजिक संगठन – समाज के सभी वर्गों को जोड़कर सामूहिक शक्ति का निर्माण।

3. राष्ट्रभक्ति का संचार – भारत माता की आराधना को जीवन का परम धर्म मानना।

4. सेवा और संस्कार – आपदा, विपदा और कठिनाई की घड़ी में सेवा-भाव से खड़ा रहना।

5. युवा जागरण – अनुशासन, आत्मबल और राष्ट्र-निष्ठा से युक्त युवा तैयार करना।

उत्सव में शस्त्र पूजा का विशेष महत्व रहा। वक्ताओं ने कहा कि विजयादशमी केवल उत्सव नहीं, बल्कि अखंड भारत के स्वप्न को साकार करने का संकल्प है। शस्त्र पूजा केवल परंपरा नहीं, बल्कि राष्ट्र और धर्म रक्षा का प्रतीक है।

इस अवसर पर बद्री चौधरी, ज्वाला सैनी, विवेक चौधरी, भोला जी केशरी, दिनेश उपाध्याय, अनिल श्रीवास्तव, मीना सिंह, गौरव कुमार, सुमन श्रीवास्तव, मोहन वर्मा समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu