Ad Code

एनडीए को मजबूती देने मैदान में उतरीं वर्षा पांडेय, गांव-गांव पहुँच रही मोदी सरकार की योजनाएँ



बक्सर । एनडीए गठबंधन को मजबूत बनाने और भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने के लिए भाजपा की सक्रिय नेता एवं बक्सर विधानसभा की भावी प्रत्याशी वर्षा पांडेय लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटी हैं। पंचायतों और गाँवों के दौरे के दौरान उन्हें जनता का स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है, जिससे उनका नेतृत्व क्षेत्र में मजबूत होता दिख रहा है।


बरूना, बोकसा, खूँटहान, रामपुर, डीहरी, पावनी, उमरपुर, सरेंजा, करहंसी और सोनबरसा सहित कई वार्डों में आयोजित बैठकों और जनसंवादों के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और आने वाली योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुँचाई। इस दौरान ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर उनका स्वागत किया।

वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय वर्षा पांडेय ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के हित में उल्लेखनीय कार्य किया है। यही कारण है कि जनता के बीच उनकी छवि एक भरोसेमंद और संघर्षशील महिला नेत्री की बन चुकी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पूर्व विधायक सुखदा पांडेय की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए वर्षा पांडेय भाजपा के लिए एक मजबूत चेहरा साबित हो सकती हैं।


इस अवसर पर वर्षा पांडेय ने कहा—
“जनता की समस्याएँ सुनना और उनके लिए वास्तविक समाधान खोजना ही किसी नेता का सच्चा कर्तव्य है। मेरा प्रयास रहेगा कि हर पंचायत और गांव की आवाज़ विधानसभा तक पहुँचे और महिलाओं, युवाओं तथा ग्रामीणों के हित को सर्वोपरि रखा जाए।”

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनके इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वर्षा पांडेय की सक्रियता, अनुभव और जनता से जुड़ाव पार्टी के प्रति विश्वास और समर्थन को और प्रगाढ़ बना रहा है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu