Ad Code

ढकाइच में नल-जल योजना ठप, दो साल से पानी टंकी क्षतिग्रस्त, ग्रामीण बेहाल



बक्सर/डुमराँव । बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना की स्थिति बक्सर जिले के डुमराँव अनुमंडल क्षेत्र के ढकाइच गाँव (वार्ड संख्या-8) में बदहाल है। विगत दो वर्षों से यहाँ की पानी टंकी क्षतिग्रस्त है और प्रेशर के चलते पाइप फूट चुका है। टंकी के उपयोग में न होने से ग्रामीण पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार एक्जिक्यूटिव इंजीनियर को फोन कर समस्या से अवगत कराया, लेकिन हर बार यही जवाब मिला कि “पीएचडी विभाग को बोल दिया गया है।” वहीं, जूनियर इंजीनियर (जेई) की ओर से लगातार यह कहा जाता रहा कि “आज ठीक हो जाएगा, कल ठीक हो जाएगा,” लेकिन दो साल से कोई सुनवाई नहीं हुई।

पानी टंकी के साथ-साथ न तो यहाँ फिल्टर की कोई सुविधा है और न ही मोटर की स्थिति ठीक है। ग्रामीणों ने बताया कि मोटर में पानी लगातार जाने से वह खराब होने के कगार पर है। पाइपलाइन में लीकेज की समस्या भी बनी हुई है।

ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि “बोल-बोलकर थक चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।” नतीजा यह है कि गाँव के लोग शुद्ध पेयजल से वंचित हैं और उन्हें मजबूरी में दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu