बक्सर/सिमरी : महावीर पूजा समिति सेवा ट्रस्ट, नियाजीपुर (पुराना अखाड़ा) द्वारा इस वर्ष भव्य महावीर पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पं. रामलखन पाठक के बागीचा, नियाजीपुर, सिमरी प्रखंड, बक्सर में तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में सम्पन्न होगा।
05 अक्टूबर 2025 (रविवार) को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा, जिसमें दौड़, ऊँची कूद, लम्बी कूद, भाला फेंक एवं गोला फेंक प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।
06 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को पूज्यपाद श्री मस्तराम बाबा जी महाराज के आशीर्वाद से राज्य स्तरीय घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
07 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को महावीर पूजनोत्सव के साथ-साथ पुरुष एवं महिला राज्य स्तरीय दंगल प्रतियोगिता भी होगी। इसमें प्रदेशभर से नामी पहलवान अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे।
समिति ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक और पारंपरिक धरोहर को संजोने के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं को खेलकूद और प्रतिस्पर्धा के मंच से जोड़ने का प्रयास है।
प्रतियोगिता में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवार के लिए सम्पर्क सूत्र: 9661892283, 9065428171
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...























0 Comments